---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 13, 2022

विकलांग बृद्ध के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाने पहुँचे परिजन


पीडि़तों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन, हत्यारोपियों पर धमकाने का आरोप

शिवपुरी-पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में 7 अप्रैल की दरम्यानी रात विकलांग बृद्ध हुकुम सिंह पाल की हत्या के बाद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने पर परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंप आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने की मांग की।

एसपी को सौंपे आवेदन के माध्यम से अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरुप बघेल ने बताया कि कंचनपुर में हुकुमसिंह पाल की गोली मारकर कल्याण गुर्जर, महेंद्र गुर्जर और लल्लू गुर्जर ने कर दी थी, इस मामले में इन तीनों आरोपियों पर 302 की कायमी तो की गई मगर घटना के 6 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

आरोपी के पक्ष के लोगों के पास अवैध हथियार हैं जिनकी दम पर वे पीडितों को धमका रहे हैं और राजीनामे का दबाब बना रहे हैं। मृतक के भतीजे राजेन्द्र सिंह पाल ने बताया कि गांव में हत्यारोपियों की समाज के ज्यादा घर हैं और वे हमें लगातार परेशान कर रहे हैं। पीडितों ने कहा कि गाँव में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए जिससे हम भयमुक्त गांव में रह सकें।

No comments: