---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 30, 2022

छबीले सरकार मंदिर पर श्रद्धालुओं के सहयोग से जारी है सत्संग भवन निर्माण



निर्माण में अपना योगदान कर धर्मप्रेमीजन अर्जित कर सकते हैं पुण्यलाभ

शिवपुरी- धर्म के प्रति अपना आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा का ही परिणाम है कि शह से करीब 8 किमी दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र परिसर में श्रीछबीले सरकार हनुमान मंदिर के समीप ही नवीन सत्संग भवन निर्माण का कार्य जारी है। यहां मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं सहित यहां आने वाले धर्मप्रेमीजन भी इस मंदिर निर्माण में योगदान देकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है साथ ही अन्य कोई ऐसे श्रद्धालुजन जिनकी भावना श्रीछबीले हनुमान मंदिर से जुड़ी हुई है वह भी इस पुण्य लाभ में सहभागी बन सकते है और मंदिर के सत्संग भवन निर्माण में सहयोग प्रदान कर लाभार्थी होकर धर्म के इस महान कार्य में अपनी सेवारूपी आहुति दे सकते है।

श्रीछबीले सरकार हनुमान जी महाराज मंदिर से जुड़े और निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे जिला मुख्यालय स्थित खुड़ा कॉलोनी निवासी सेवाभावी मुन्ना बाबू गोयल ने बताया कि यह ईश्वरीय कृपा है कि शहर के मुख्य एबी रोड़ पर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र श्रीछबीले सरकार सभी भक्तजनों के लिए मंदिर स्वरूप में विद्यमान है जिनके दर्शन मात्र करने से ही श्रद्धालुओं की हरेक मनोकामनाऐं स्वत: ही पूर्ण हो जाती है ऐसे आस्था के केन्द्र श्रीछबीले सरकार हनुमान जी महाराज का आर्शीवाद है कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए यहां भक्ति, संकीर्तन व भजन गायन आदि को लेकर यहां नवीन सत्संग भवन निर्माण कार्य श्रद्धालुओं के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें ना केवल मंदिर से जुड़े श्रद्धालु वरन दूर-प्रदेश से होकर यहां से गुजरने वाले अनेकों धर्मावलंबी भी मंदिर दर्शन कर इस निर्माण कार्य में अपना तन-मन-धन से योगदान दे रहे है। 

ऐेसे मंदिर में सत्संग भवन निर्माण को लेकर छबीले सरकार हनुमान जी महाराज के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य कोई भी धर्मावलंबी यदि पुण्य लाभ अर्जित करने की मंशा रखते है तो ऐसे श्रद्धालु इन दिनों मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। यहां दिए जाने वाले अंश से जहां मंदिर में सत्संग भवन भव्य रूप से तैयार होगा तो वहीं मंदिर आने-जाने के साथ-साथ अब श्रद्धालुजन यहां हो रहे सत्संग निर्माण भवन में भजन-कीर्तन करने की सुविधा का लाभ भी ले सकते है। 

बता दें कि एबी रोड़ फोरलेन पर स्थित श्रीछबीले मंदिर सरकार हनुमान महाराज के दर्शन करने वाले और मंदिर से जुड़े अनेकों धर्मप्रेमीजनों के लिए इस मंदिर में सत्संग भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है जिसमें हरेक श्रद्धालुजन अपना योगदान देकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकता है। ऐसे कोई भी श्रद्धालु जो मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहता है वह स्वयं सत्संग भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए मंदिर पर ही अपना सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेगा।  

No comments: