---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 12, 2022

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने हेतु दिया ज्ञापन



शिवपुरी-
 जिला अध्यक्ष नवनीत सेन द्वारा बताया गया है रामनवमी के चल समारोह को लेकर खरगोन में कुछ उपद्रवियों द्वारा धार्मिक माहौल खराब करने की नियत से चल समारोह के ऊपर पथराव किया गया व आगजनी जैसी घटना को अंजाम दिया गया था जिसके खरगौन जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था

इस घटना को मध्य नजर रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्थात दिग्विजय सिंह के द्वारा धार्मिक माहौल को बिगाड़ने के लिए ट्विटर पर अनर्गल अफवाह फैलाई जा रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को भी सही लोगों पर कार्रवाई करने के लिए भड़काया जा रहा है

दिग्विजय सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं उनके द्वारा कहे गए शब्दों से कभी भी प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है एवं दंगे की स्थिति भी बन सकती है और इन सब बातों का खामियाजा मध्य प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा

दिग्विजय सिंह के द्वारा ट्विटर पर फोटो पोस्ट किया गया है जो मध्य प्रदेश का नहीं है उसे खरगोन की घटना से जोड़कर दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में अशांति का माहौल पैदा कर दंगे करवाना चाहते हैं

जिसके चलते शिवपुरी जिले में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर की सिटी कोतवाली में दिग्विजय सिंह का विरोध कर एवं प्रदेश में माहौल खराब करने वाले के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश  फडनिश, जिला महामंत्री मयंक दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, जिला मंत्री दीपक राठौर, अमन मिश्रा, निकेतन शर्मा, प्रतिक निगम, विकास गोयल, मुकेश जयसवाल, संकल्प जैन, वेदांश सविता, अनुज शर्मा, सुमित शर्मा, राहुल शिवहरे, हर्षित भार्गव, अरविंद कंसाना, अक्षत गौर, विक्की जैन, प्रांशुल अग्रवाल, राहुल सेन, कपिल रावत समेत समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments: