---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 4, 2022

केंद्रीय मंत्री तोमर पहुँचे माँ बीसभुजी के दरवार में



शिवपुरी।
शहर के प्रसिद्ध मॉं बीसभुजी दरकार के दरबार से जुड़े हरेक श्रद्धालु अपनी भावना अनुरूप श्रद्धाभाव प्रकट करते हुए नवरात्रा के दिनों में मॉं की आराधना करने विजय नगर स्थित मॉं बीसभुजी के दरबार में पहुंचता है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं  के साथ-साथ यहां विजय नगर स्थित माँ बीसभुजी दरवार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा भी पहुंचकर मॉं बीसभुजी के दरबार पहुंचे और यहां मॉं के दरबार में दर्शन किए और दरबार के महंत डॉ.डी.के.श्रीवास्तव से आर्शीवाद प्राप्त किया साथ ही अनौपचारिक चर्चा भी की गई। 

इस अवसर पर महंत डॉ.डी.के.श्रीवास्तव के द्वारा मॉं बीसभुजी दरबार की ख्याति और स्थापना सहित मॉं की दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं से अवगत कराया व मॉं के अनेकों चमत्कार का श्रवण कर स्वयं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अभिूभूत नजर आए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन(गोटू) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माँ के दर्शनो का लाभ प्राप्त कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

No comments: