---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 19, 2022

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान


शिवपुरी।
सामाजिक न्याय पखवाड़ा पोषण अभियान 19 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के  निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व पोषण आहार कार्यक्रम शहर सहित हर ग्रामीण मंडलों में आगनवाड़ी केंद्रों पर आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत व शॉल श्रीफल माला से सम्मान कर महिला मोर्चा द्धारा मनाया गया। 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को उचित आहार पोषण के लिए भी बताया साथ में जिन बच्चों का जन्मदिन 19 अप्रैल को था उनको तिलक माला पहनाकर केक काटकर जन्म उत्सव मनाया। इस अवसर पर  संजय कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी, घोसीपुरा, करौंदी सहित अनेक आंगनबाडयि़ों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को भोजन के पैकेट फल दलिया बिस्किट मिठाई टोपी भी वितरित किए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री गगन खटीक, प्रदेश कार कार्यकारी सदस्य सोमवती यादव, जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शिवहरे, महामंत्री नीलम बघेल, जिला उपाध्यक्ष राधा ओझा आदि भाजपा कार्यकर्ता वार्ड वासी और किशोरिया भी उपस्थित रहे।

नगर मंडल ने भी आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचकर किया सम्मान
भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचकर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत लगभग एक दर्जन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया साथ ही बच्चों को उपहार भी दिए गए। यहां गांधी कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना मिश्रा, सहायिका ममता शाक्य, रागिनी शर्मा, कीर्ति तोमर व आंगनबाड़ी पर टीका करण का कार्य कर रही रजनी परिहार, गीता प्रजापति का पुष्पमाला से सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, महामंत्री रीतेश जैन, पवन जैन, संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर व राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। पुरानी शिवपुरी मंडल में मंडल अध्यक्ष केपी परमार व महामंत्री गिर्राज शर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 25 में पहुंचकर आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता व सहायिकाओं का सम्मान किया।

No comments: