---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 19, 2022

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का सम्मान


शिवपुरी-
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इन दिनों मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा पोषण अभियान के अंतर्गत स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिहवरे के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति यादव के द्वारा घोसीपुरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचकर वहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सम्मान किया गया और उनके कार्यों को सराहा कि आज शासन के द्वारा संचालित महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कर रही है इसलिए इनका प्रोत्साहन किया जाना आवश्यक है इसी क्रम में सामाजिक न्यााय पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यगणों के द्वारा यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमा शर्मा, आशा कार्यकर्ता प्रियंका, रामकली प्रजापति, दुर्गो यादव, गोना यादव, राजकुमारी यादव, गुंजन शर्मा, पार्वती यादव, रामकली यादव, बसंती यादव, राजकुमारी शर्मा आदि मौजूद रही जिन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का सम्मान किया।

No comments: