शिवपुरी। ग्राम बामौरकला के रहने वाले भानू प्रताप, जयपाल, बलराम यादव, धर्मेंद्र यादव मंगलवार को आयोजन जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसकी जमीन पर मालती आदिवासी, मिश्रा बाई, गीता बाई, मनोज, हरीराम आदिवासी, मिट्टूलाल उर्फ मिट्टन आदिवासी, प्यारेलाल उर्फ पप्पू आदिवासी, भगराज आदिवासी, चम्मू आदिवासी, बल्लू आदिवासी, किशना आदिवासी जबरिया कब्जा कर अपने उपयोग में लेना चाहते हैं। मामले को लेकर खनियांधाना न्यायालय में अपर जिला न्यायाधीश पिछोर में गुहार लगाई है। उक्त लोग आदिवासी समुदाय के होकर अपनी दबंगई दिखाते हैं। हमारी खड़ी फसल में आकर शौच करते हैं जब हम मना करते हैं तो अश्लील हरकत पर उतर आते हैं और झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देते हैं। इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रोजाना घर के आगे आकर गाली—गलौंज करते हैं तथा अपनी नाबालिग लड़कियों के द्धारा झूठा केस दर्ज कराने की बात कही जाती है। हमें डर है कि कहीं ये लोग हम पर झूठा केस दर्ज न करवा दें। इसलिए मामले में कार्रवाई करें जिससे हमारी जान-माल की सुरक्षा हो सके।

No comments:
Post a Comment