शिवपुरी/नरवर। नगर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्वेडकर की 131वीं जयंती नरवर नगर मे उत्साह पूर्ण मनाने हेतु पूर्ण कर ली गयी है। नरवर समिति के प्रवक्ता दीनदयाल जाटव के मुताबिक 14 अप्रैल को प्रात: 11 वजे लोडी माता मंदिर से बावा सहाव की विशाल रथ यात्रा एवं रैली नगर के मुख्य मार्गो से होकर, डॉ. भीमराब अम्वेडकर नवीन बस स्टैड के विशाल परिसर में पहॅूचेगी, जहॉ पर बाबा साहब का माल्यार्पण व पुष्पांजली के बाद आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं विद्वानो द्वारा बावा सहाव के सिद्वांतो एवं देश व समाज सेवा के लिये किये गये कार्यो पर विचार रखे जावेगे।कांग्रेस आज मनाएगी बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को कांग्रेसजन बड़े श्रृद्वाभाव से मनायेंगे। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि गुरूबार को सुबह 11 बजे गांधी आश्रम पर संबिधान के रचयिता डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालकर देश के प्रति दिये गये उनके बलिदान को याद किया जायेगा। जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने कांग्रेसजनों से अपील की है कि सभी लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर डाँ अम्बेडकर साहब को पुष्पांजलि अर्पित करें।

No comments:
Post a Comment