---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 13, 2022

कैबिनेट मंत्री की पहल पर नपा ब्रांड एम्बेसडर सहित भाजपा मंडल अध्यक्षो की देखरेख में चलाया गया स्वच्छता अभियान


वार्ड क्रं. 37, सोनचिरैया होटल, इंद्रप्रस्थ नगर, लश्करी का बगीचा सहित अन्य स्थानों पर कराई गई साफ-सफाई

शिवपुरी-मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर इन दिनों नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर नगर के लोगो को स्वच्छता अभियान की सार्थक पहल के लिए समाजसेवी गौरव सिंघल को नपा में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। 

यहाँ स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नगर के वार्ड क्र. 37 स्थित होटल सोनचिरैया के आसपास, लश्करी का बगीचा, इंद्रप्रस्थ नगर आदि स्थानों पर मंडल अध्यक्षो केपी परमार, विपुल जैमिनी, महामंत्री गिर्राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता, सुमन पाराशर के साथ विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव की देखरेख में सफाई दरोगा नारायण वैश्य के द्वारा यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

इस अवसर पर स्थानीय लोगों को घर-घर दस्तक देकर इस स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अग्रणीय लाने का आह्वान करते हुए उन्हें हिदायत दी कि गीला और सूखा कचरा पृथक-पृथक किया जावे ताकि किसी भी प्रकार से स्वच्छता में कोई समस्या बाधक ना बन सके। इसके साथ ही नगर के अनेकों वार्डों में स्वच्छता के रूप में अभियान चलाते हुए लोगों ने भी आगे आकर गंदगी से दूरी रखी। 

साथ ही स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा आगे भी नगर में इसी तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वह अपने घरों का कचरा नपा के द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही डाले साथ ही आसपास के खाली प्लॉटों  में पड़ी गंदगी को देखते हुए संबंधितों को हिदायत दी है कि प्लॉट की बाउंड्री वाल कराए अन्यथा ऐसे प्लाट स्वमियो पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

No comments: