---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 19, 2022

जनसुनवाई : बुजुर्ग दंपत्ति के मकान व जमीन पर किया कब्जा, रोते हुए दंपत्ति ने सुनाई अपनी व्यथा


शिवपुरी।
वृद्धावस्था के जीवन में अपनी पत्नि के साथ कलेक्ट्रेट आकर जनसुनवाई में राते हुए वृद्ध दंपत्ति ने अपनी व्यथा प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष बताई। यहां वृद्ध महेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नि के साथ जनसुनवाई में शिकायती आवेदन के द्वारा बताया कि उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है जिसके बाद उसकी माता और उसके चाचा नरवर तहसील के मगरोनी चौकी क्षेत्र के ग्राम पारागढ़ में रहते थे जहां गांव के दबंग पंचम सिंह रावत ने उनके मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया। जब उसे बुजुर्गों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट कर दी और थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद उसके चाचा चाची जान बचाकर शिवपुरी आए हैं। महेंद्र रावत ने बताया कि वह शिवपुरी रहता है परंतु वह दबंग पंचम सिंह रावत और उसके भाइयों के डर से गांव नहीं जाता है और अब वर्षों से गांव में रह रहे चाचा-चाची को मारपीट कर घर से भगा दिया है। ऐसी स्थिति में मगरोनी चौकी सहित नरवर थाने में भी शिकायत करने पर जान का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते आज वह कलेक्टर से मदद की गुहार एवं अपराधी पर कार्यवाही की करने का आग्रह करने अपने बुजुर्ग मां और चाचा को लेकर पहुँचा है।

जनसुनवाई में समस्या से आहत हो दी आत्महत्या की धमकी
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनसुनवाई के माध्यम से अपनी समस्या से आहत वृद्ध महेंद्र रावत ने बताया कि ग्राम के दबंग पंचम की पहले भी शिकायत की गई है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। आज वह आखरी बार कलेक्टर से शिकायत करने आया है इसके साथ ही वह एक आखरी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी करेगा। अगर उसकी फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने बुजुर्ग माता और चाचा के साथ आत्महत्या कर लेगा।
इनका कहना है-
शिकायती आवेदन नहीं आया है फिर भी अगर ग्राम पारागढ़ में घटना हुई है जानकारी मिलाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मनीष शर्मा
थाना प्रभारी, नरवर

No comments: