---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 21, 2022

मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा में हुई प्रादेशिक नियुक्तियां


शिवपुरी-
सामाजिक संगठन के रूप में कार्यरत मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के द्वारा प्रादेशिक नियुक्तियां की गई है जिसमें जिला शिवपुरी के रमेशचंद गुप्ता को प्रांतीय महामंत्री एवं श्रीमती साधना गुप्ता को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अग्रवाल महिला महासभा को नियुक्त करके शिवपुरी जिले का गौरव बढ़ाया है। 

इस संबंध में हर्ष व्यक्त करते हुए मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पीडी सिंघल ने बताया कि यह निश्चित रूप से अंचल के लिए गौरान्वित करने वाली बात है कि हमारे अंचल के प्रतिनिधि एक बार फिर से प्रांतीय नेतृत्व करेंगें और इनका मार्गदर्शन भी समस्त प्रदेश की मप्र अग्रवाल महासभा को प्राप्त होगा, साथ ही श्रीमती तनुजा गर्ग को पुन: अग्रवाल महिला महासभा शिवपुरी जिलाध्यक्ष नियुक्त की गई है। 

इन सभी मनोनीत प्रांतीय पदाधिकारियों के मनोनय पर मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा में हर्ष व्याप्त है और अग्रवाल महासभा के उद्देश्यों व कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। इन सभी प्रादेशिक नियुक्तियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष डी.पी.गोयल एवं संजय मेड़तिया गोयल प्रदेश महामंत्री व रश्मि अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला महासभा व लता गुप्ता प्रांतीय महामंत्री महिला महासभा का आभार माना है।

No comments: