शिवपुरी- राष्ट्रीय राजमार्गें पर दौडऩे वाले ट्रक चालकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी समाज कल्याण चिकित्सा संस्था शिवपुरी के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयेाजन नगर के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर किया जा रहा है ताकि ट्रक चालक अपने नेत्रों की जांच इन शिविरों के माध्यम से कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।जानकारी देते हुए समाज कल्याण चिकित्सा संस्था शिवपुरी के सचिव अंकुशवाह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दौडऩे वाले ट्रक चालकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नगर के सभी टोल बूथों पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग को चिह्नित कर उन प्रमुख स्थानों पर यह नेत्र शिविर लगाया जा रहा है जहां सर्वाधिक रूप से ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है। इस नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से ना केवल ट्रक चालकों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा बल्कि उन्हें नि:शुल्क आंखें जांच कर चश्में भी वितरित किए जाऐंगे। इस अवसर पर नेत्र शिविर के माध्यम से ट्रक चालकों को नेत्र सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदाय भी किया जाएगा।
इन स्थानों पर लगेगा नेत्र शिविर
समाज कल्याण संस्था के द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन नगर के विभिन्न टोल बूथों पर लगाया जाएगा जिसमें सतनबाड़ा एनएच 46 पाठक होटल के समीप, 11 अप्रैल को पड़ौरा एनएच 27 पड़ौरा ब्रिज पर, 13 अप्रैल को कोलारस तहसील एनएच 27 पूरनखेड़ी टोल पर, 15 अप्रैल को सुभाषपुरा एनएच 46 धौलागढ़ फाटक पर, 18 अप्रैल को करैरा एनएच 27 पेट्रोल पंप पर, 20 अप्रैल को सुरवाया एनएच 27 अन्न जल होटल पर आयोजित किया जाएगा। इन नि:शुल्क नेत्र शिविरों में आने वाले ट्रक चालकों-परिचालको के नेत्रों का परीक्षण किा जाएगा और सभी ट्रक चालकों से इन शिविरों में नेत्र परीक्षण कराने का आग्रह समाज कल्याण संस्था के द्वारा किया गया है।

No comments:
Post a Comment