---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 12, 2022

प्रेक्षक श्री भारती ने किया दावे आपत्ति केंद्रों का निरीक्षण


शिवपुरी-
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2022 हेतु शिवपुरी जिले के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक आर.पी.भारती द्वारा नगर परिषद पिछोर के दावे आपत्ति केंद्रों पर जाकर प्राधिकृत कर्मचारियों के द्वारा लिए जा रहे दावे आपत्तियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 पीडब्ल्यूडी कार्यालय पिछोर पहुंचकर प्राधिकृत कर्मचारी मुकेश गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक 2 बीआरसीसी कार्यालय पिछोर के प्राधिकृत कर्मचारी मनीष चौबे के द्वारा किए जा रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण करके उनको आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। प्रेक्षक भारती द्वारा बताया गया कि किसी भी मतदाता का नाम बगैर किसी कारण के विलोपित नहीं होना चाहिए तथा संबंधित को नाम काटने से पूर्व नोटिस के माध्यम से उसको सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय की गई जांच सूची का प्राधिकृत कर्मचारी गहन अध्ययन करके उसके उपरांत उस पर कार्रवाई करें तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह की मतदाता सूची में दर्ज ना हो। प्रेक्षक भारती ने बताया कि प्राधिकृत कर्मचारी का दायित्व है कि उसकी मतदाता सूची त्रुटि रहित हो। इस मौके पर नगर परिषद पिछोर के सीएमओ राघवेंद्र पालिया, निर्वाचन सुपरवाइजर हरिदास त्रिपाठी, जनपद पंचायत पिछोर के पीआई टेंगर, मुकेश गुप्ता, मनीष चौबे, सौरभ पुरोहित एवं फिरोज खान आदि प्राधिकृत कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: