---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 8, 2022

जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप का किया आयोजन



शिवपुरी-
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य दिवस के रूप में इस दिन को याद किया जाता है लेकिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रत्येक दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए इसलिए आवश्यक इसलिए जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप का आयोजन किया है ताकि हरेक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। उक्त बात कही जेसीआई डायनमिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने जो स्थानीय फिजीकल रोड़ स्थित जिम में जेसीआई डायनमिक संस्था के द्वारा वल्र्ड हेल्थ डे के अवसर पर योगा एवं जुंबा वर्कशॉप कार्यक्रम में के माध्यम से संस्था के कार्यों को बता रही थी। 

यहां श्रीमती किरण उप्पल ने बताया कि योगा एवं जुंबा वर्कशॉप अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखा जाए एवं शरीर को कैसे स्फूर्तिदायक बनाया जाए, यह सिखाया गया। यह कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध द गोल्ड जिम में आयोजित किया गया। जुंबा टीचर देव सर ने महिलाओं को डांस की तर्ज पर बहुत ही मनोरंजक जुंबा कराया जिससे महिलाओं ने बहुत ही आनंद लिया, उसके पश्चात योग गुरु रवि सर द्वारा सभी को योगासन करवाए गए एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर जेसीआई डायनामिक संस्था की पूरी टीम ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपना उत्साह दिखाया एवं इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फाउंडर प्रेसिडेंट डॉक्टर श्रीमती सुषमा पांडे, अध्यक्ष श्रीती किरण उप्पल, सचिव श्रीमती अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पिंकी गोस्वामी, मीडिया इंचार्ज मोनिका सचदेवा, निशा शर्मा, कल्पना गुप्ता, साक्षी बंसल, मंजू शाक्य, कविता अरोरा, शिल्पा दुबे, रेखा कुलश्रेष्ठ, निशा चौरसिया, अंशु शर्मा, सीमा वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

No comments: