---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 28, 2022

श्रीमद भागवत गीता की पौराणिक कथाएं आज भी समाज को सुंदर रूप देने के लिए सही राह दिखाती हैं: साध्वी आस्था भारती

 



श्री कृष्ण कथा में देश विदेश से श्रद्धालुगण भगवान की लीलाओं को श्रवण कर उठा रहे आनंद 

 दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान अध्यात्म द्वारा समाज सुधार कार्यों में निरंतर सलंग्न है 

दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में दिनांक 24 से 30 अप्रैल 2022 तक ’श्री कृष्ण कथा’ का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा का प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल पर वर्चुअल वेबकास्ट के माध्यम से किया जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी ने कथा के चतुर्थ दिवस शास्त्रों के साथ-साथ आधुनिक जगत से अनेकों वैज्ञानिक व तर्क-सम्मत उदाहरण देते हुए अध्यात्म सरिता से भक्त हृदयों को सींचा| उन्होंने बताया कि ये पौराणिक कथाएं आज भी मानव जीवन और समाज को सुंदर रूप देने के लिए सही राह दिखाती हैं| 

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक व संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी कहते हैं कि (–9) के आगे (–10) रखने से (-19) बनता है लेकिन यदि (+10) रख दिया जाए तो (1) मिलता है| यही गणित जीवन में क्षमाशीलता के साथ है| यदि नकारात्मकता व बुराई का प्रतिकार उससे बड़ी बुराई से करेंगे तो बुराई हमारे मन व जीवन में कई गुना बढ़ जाती है| लेकिन यदि क्षमाशीलता, सहनशीलता जैसे सद्गुण रख दें तो वह कमतर हो सकारात्मकता व अच्छाई को जन्म देती है|  To forgive is to give for अर्थात दूसरों को क्षमा कर आप स्वयं को ही सद्भाव, श्रेष्ठ विचारों, पुण्य संस्कारों का उपहार देते हैं| 

ऐसे सद्गुणों को आचरण में उतारने के लिए किसी life skill workshop या management guru की नहीं, बल्कि Spiritual Preceptor की ज़रूरत है, जो हमारे perception को बदल दे| इसलिए अध्यात्म को दृष्टि सुधार का मार्ग भी कहा गया| Practical Spirituality is the gateway to ‘complete’ Personality Development, which comprises of physical grooming, mental booming & spiritual tuning. भक्त नरसिंह मेहता का जीवन हमें यही सीख देता है| कथा का विशेष प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। इस लिंक पर जाकर आप कथा का online वेबकास्ट अवश्य देखें: www.youtube.com/djjsworld। प्रसारण का समय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक है।

No comments: