---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 3, 2022

सतनवाड़ा में पॉस्को एक्ट के आरोपी पर चला मामा का बुलडोजर


शिवपुरी-
महिला अत्याचारों को लेकर मप्र की भाजपा सरकार के द्वारा अब उन अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है जो कहीं ना कहीं दुष्कर्म, छेड़छाड़ व महिलाओं को ना-ना प्रकार से परेशान कर रहे है ऐसे लोगों के को चिह्नित कर उनके अवैध अतिक्रमण को मामा के बुलडोजर जेसीबी के द्वारा तहस नहस किया जा रहा है। अभी जिले के पिछोर करैरा सहित अन्य स्थानों पर लगातार कार्यवाहियां जारी है। इसी क्रम में जिले के बैराढ़ व सतनबाड़ा में भी आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के द्वारा किए गए जबरन अवैध अतिक्रमण केा मामा के बुलडोजर के द्वारा तोड़ दिया गया है।

सतनबाड़ा में पॉस्को एक्ट के आरोपी के अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
आपराधिक लोगों के द्वारा किए जा रहे अपराधों के तहत की जा रही कार्यवाही जिले के सतनबाड़ा क्षेत्र में भी देखने को मिली। यहां थाना सतनावाडा के अपराध क्रमांक 10/22, 377, 3/4 पोस्को एक्ट के आरोपी जसवंत आदिवासी पुत्र मेहरावान निवासी ऐरावन के वन भूमि पर से अवैध अतिक्रमण एक पक्का मकान व आधा बीघा जमीन को घेरकर उसका निजी रूप से उपयोग किया जा रहा था लेकिन आरोपी के द्वारा किए गए अपराध के तहत मप्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के तहत इस अवैध अतिक्रमण को अपनी कार्यवाही की जद में पुलिस व फॉरेस्ट ने लिया और रविवार को यहां वन विभाग के द्वारा सतनवाड़ा पुलिस के सहयोग से मामा के बुलडोजर के रूप मे जेसीबी से यहां बने हुए एक पक्के भवन को ढहा दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी अरविंद छारी, रेंजर इंदर सिंह धाकड़ सहित भारी दल बल मौजूद रहा। 

बता दें कि यहां सतनबाड़ा में थाना प्रभारी अरविंद छारी की जोरदार कार्यवाही रही जिसमें अवैध अतिक्रमण के रूप में 1 करोड़ 30 लाख की भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई। इसके अलावा बैराढ़ में भी इसी तरह की कार्यवाही को पुलिस व वन विभाग के द्वारा अंजाम दिया गया। यहां आरोपी शाबीर खां पुत्र अजीज निवासी बैराड़ हाल पुरानी शिवपुरी की नायब तहसीलदार शिवपुरी सतनवाडा स्थिति 6 बीघा  शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया गया जिसकी कीमत 1 करोड़ तीस लाख रुपए बताई गई।

No comments: