---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 6, 2022

कांग्रेस के सदस्यता अभियान के रूप में शहर कांग्रेस ने पाया संभाग में पहला व प्रदेश में दूसरा स्थान


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का सदस्यता अभियान में अभिन्न योगदान पर किया गया सम्मान

शिवपुरी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा मप्र कांग्रेस में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर शहर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरे संभाग भर में शिवपरी शहर कांग्रेस कमेटी को सदस्यता अभियान में पहला जबकि प्रदेश में स्थान प्राप्त हुआ है। 

यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रो में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया गया और किस प्रकार से कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट किया गया आदि की महत्वपूर्ण जानकारी जब लोगों को दी गई तो अधिकांश लोग इस प्रचार से प्रभावित हुए और उन्होंने आगे आकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने पर उन्हें संभाग में पहले व प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान स्थानीय गांधी सेवा आश्रम परिसर में किया गया। इस दौरान मोहित अग्रवाल के द्वारा समस्त कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया गया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी समय में विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

No comments: