---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 21, 2022

कोलारस स्वास्थ्य मेले में चौदह सौ रोगियों का हुआ उपचार


मेले में सीएमएचओ तथा बीएमओ ने भी किया रक्तदान, तत्काल वितरित हुए 61 आयुष्मान कार्ड और 218 हेल्थआईडी

शिवपुरी-स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोलारस में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण क्षैत्रों से एक हजार चार सौ रोगियों का उपचार हुआ । मेले में 61 लोंगो के आयुष्मान कार्ड और 212 व्यक्तियों की हेल्थआईडी बनाई गई।  स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा राजू वाथम, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस में स्वास्थ्य मेले का आयोजन गरिमामई महौल में हुआ।

मेले में उपस्थित आम जन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में आज उपचार कराने के साथ अधिक से अधिक आयुषमान कार्ड भी बनावाएं। जिससे इस मेले के बाद भी किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या आने पर 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। मेले में विपिन खेमरिया, गुरूप्रीत चीमा, राम सडैया, शिखर धाकड, कुबेर घाकड, डॉ सिमरन रंधावा, रामबीर धाकड, गोपाल कृष्ण बैश्य, रविन्द्र शिवहरें, धर्मेन्द्र जैन, बलबीरजी, पवन शिवहरे, जसमंत पाल, गोलू गौड, महेश गुप्ता, नवल जाटव, ब्रजेन्द्र रघुवंशी, शकुन बाई जाटव, हरिओम रघुवंशी, श्रीमती विभा रघुवंशी, ब्रजेश गोयल, ओपी भार्गव आदि जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में नान कम्यूनीकेवल डिसीज हायपर टेंशन, टाईबिटीज के रोगियों की संख्या 40 रही। इसी प्रकार स्त्री रोग से पीडित 92 महिलाओं ने चिकित्सक को परीक्षण कराकर उपचार प्राप्त किया। इनमें से 13 महिलाओं को रैफर किया गया। नाक कान गले रोग से पीडित 56 रोगी रहे इनमें से 5 रोगियों को रैफर किया गया। समान्य बीमारी से ग्रसित 298 रोगी मेले में उपचार कराने आए इनमें से 31 रोगियों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। 

 मानसिंक रोगी 43, कुष्ठ रोग के संभावित 40 रोगी आए जिनमें से 02 को कुष्ठ की दवा दी गई।  स्वास्थ्य मेले में टीबी रोग से पीडित 49 रोगियों ने उपचार प्राप्त किया । 58 बच्चों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचारित किया गया। हडडी रोग से पीडित85 रोगियों का उपचार हुआ तथा यौन रोग से पीडित 6 रोगियों को भी दवा मिली। नेत्र रोग से पीडित 103 रोगियों को उपचार हुआ तथा 18 को रैफर किया गया। सर्जरी की आवश्यकता वाले 53 रोगियों में से 16 को रेफर किया गया।

सीएमएचओ और बीएमओ सहित पुलिसकर्मियों ने किया रक्त दान
कोलारस स्वास्थ्य मेले में खास बात यह रही की जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन और खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डॉ अलका त्रिवेदी ने स्वंय रक्त दान किया इनके अलावा पुलिस विभाग से दिलीप सिंह राजावत, राकेश शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह रावत, सहित समाज सेवी यश जैन ने रक्त दान किया।

No comments: