---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 12, 2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लें हितग्राही, 28 मई तक कराऐं पंजीयन : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी


कोलारस एवं बदरवास में आगामी 11 जून को आयोजित होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह

शिवपुरी-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आगामी 11 जून को कोलारस व बदरवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में इस महती योजना से विवाह संपन्न कराने वाले हितग्राही शीघ्र अपना पंजीयन कराऐं और 28 मई तक आवश्यक रूप से पंजीयन कराकर अपना स्थान सुनिश्चित करें, साथ ही नियम निर्देशों का पालन करते हुए इस सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाऐं। उक्त बात कही कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जिन्होंने आगामी 11 जून को कोलारस एवं बदरवास क्षेत्र मे होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयेाजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हितग्राहियों से लाभ लेने की अपील की है।

कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि यशस्वी एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व व मार्गदर्शन में लगातार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत 11 जून 2022 को कोलारस एवं बदरवास दोनों जनपद क्षेत्रों के बेटे, बेटियों के विवाह संपन्न किये जाना है योजना का लाभ लेने के लिए निम्न सूची अनुसार आवश्यक दस्तावेज लेकर जनपद कोलारस/ बदरवास कार्यालय में 28 मई 2022 तक रजिस्ट्रेशन करायें व योजना का लाभ उठाएं। सभी कार्यकर्ता साथियों से अनुरोध है कि अपने-अपने ग्राम से अधिक से अधिक बेटा बेटियों के रजिस्ट्रेशन कराने में उनका सहयोग करें। रजिस्ट्रेशन कराने में असुविधा हो तो मेरे मोबाइल नंबर 9589018244 पर संपर्क करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2022 है। इसके साथ ही शिवपुरी जिले सहित मध्यप्रदेश से कोई भी इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कोलारस मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले सकते है।

इस तिथि को होगा विवाह सम्मेलन, यह लगेंगें दस्तावेज
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में आगामी 11 जून 22 को स्थानीय विवाह स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगढ़ कोलारस जिला शिवपुरी में आयोजित होगा जिसमें शामिल होने वाले हितग्राहियों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कराकर स्थान सुनिश्चित करना है इसके लिए दस्तावेजों में 11 जून 2022 तक वर की आयु 21 बर्ष व वधु की आयु 18 बर्ष से कम न हो, बर व बधु के आधार कार्ड की छायाप्रति, आयु निर्धारण के लिये मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण पत्र अथवा वोटर कार्ड अथवा चिकित्सक के प्रमाण पत्र में से कोई एक एवं वर व वधु के दो-दो पासपोर्ट साइज के फोटो साथ में लगाऐं और पंजीयन कराऐं ताकि योजना से हितग्राही लाभान्वित हो सके।

No comments: