---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 12, 2022

जीवन में रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने में दें अपना अमूल्य योगदान : वाईस प्रेसीडेंट आलोक एम.इंदौरिया


रेडक्रास सोसायटी ने स्थापना दिवस पर किया 174 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान

शिवपुरी। जीवन में रक्तदान करना सबसे बड़े दान के समान है क्योंकि दिए गए रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है और रेडक्रास ऐसे रक्तदाता और रक्तवीरों को प्रतिवर्ष रेडक्रास सोसायटी के स्थापना दिवस पर सम्मानित कर अन्य रक्तदाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। इसी क्रम में रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम का यह आयोजन स्थानीय कल्याणी धर्मशाला परिसर में किया गया जहां रेडक्रास स्थापना दिवस पर संस्था की ओर से 174 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का शॉल-श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के सचिव समीर गांधी ने बताया कि प्रतिवर्ष रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा वित्तीय वर्ष में जितने भी रक्तदाता 2 बार से अधिक रक्तदान करने स्वैच्छिक रूप से जिला चिकित्सालय आकर करते है या फिर ऐसी संस्थाऐं जो रक्तदान करने के लिए कैम्प आयोजित करती है उन सभी संस्थाओं को रेडक्रास सोसायटी के स्थापना दिवस पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में कल्याणी धर्मशाला में रेडक्रास सोसायटी के वॉईस प्र्रेसीडेंट आलोक एम.इंदौरिया के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए रक्तदाताओं का शॉल-श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। यहां 174 रक्तदाता सम्मानित हुए। 

इस दौरान वाईस प्रेसीडेंट आलोक एम.इंदौरिया ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का जीवन बच जाए उससे बड़ा और कोई कार्य नहीं है, खून की कमी से तड़पते हुए लोगों को यदि हमारे शरीर से 1 यूनिट रक्त मिल जाए तो यह दान हमारा सबसे बड़ा दान होता है इसलिए हम सबको गर्भवती महिलाओं की जान बचाने, प्रसव के दौरान जरूरत पडऩे और खून की कमी से जूझ रहे लोगों को रक्तदान करने की आदत बना लेनी चाहिए ताकि जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराकर हम उसकी जान बचाने में अपना अमूल्य योगदान दे सके। कार्यक्रम में मंगलम रक्तदाता समूह, जय माई मानव सेवा समिति और महा आर्यमन रक्तदाता समूह को भी सम्मानित किया गया।

रेडक्रास के इस सम्मान समारोह में कार्यक्रम संयोजक राहुल गोयल, समाजसेवी राकेश शर्मा, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, पंकज जैन, गगन अरोरा, हनी हरियाणी, रवि गोयल, नमन विरमानी सहित अन्य कई लोग व रक्तदाता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रेडक्रास सोसायटी सचिव समीर गांधी के द्वारा किया गया।

No comments: