---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 12, 2022

जानकी सेना संगठन के आह्वान पर हजारों स्थान से किया गया गौपूजा और माता पिता पूजन


जानकी प्राकट्य दिवस के अवसर पर देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों ने की गौपूजा और मातृ पित्र सेवा

शिवपुरी। सेवा के सभी क्षेत्रों में इतिहास गढ़ता जा रहा जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय ने इस बार मां जानकी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर लोगों से घर-घर गौ माता पूजन और माता पिता पूजन का आह्वान किया और मां जानकी सेना संगठन के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोगों ने गौ पूजन किया और घर में माता-पिता का पूजन कर सहर्ष भाव से अपने फोटो संगठन को भेजें इसके अलावा जानकी सेना संगठन की महिला इकाई की अध्यक्ष रंजना पचौरी के नेतृत्व में मां जानकी प्रकट दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया और शाम 4 बजे करौंदी कॉलोनी में आदिवासी बस्ती में जाकर गरीब बच्चों को नए वस्त्र धारण कराए गए। आपको बता दें कि पिछली बार से जो निशुल्क प्रशिक्षण चलाई शिविर लगाया गया था यह कपड़े वहीं पर तैयार कराए गए थे। कुल मिलाकर इस दिवस को अविस्मरणीय इतिहासिक बनाने के लिए जानकी सेना संगठन ने अपने पूरे प्राण प्रण से कार्य किया और उसमें सफलता हासिल भी की। 

इसी क्रम में फैजपुर महाराष्ट्र में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज द्वारा अपने शिष्यों के साथ गौशाला में गौ सेवा और पूजन किया गया और अगर हम बात करें राजधानी की तो भोपाल में अध्यक्ष मनोहर लाल मेहरा एवं संगठन सदस्यों द्वारा श्री महामृत्युंजय गौशाला में जाकर गायों का पूजन और सेवा की गई और गायों को हरा चारा खिलाया गया। ग्वालियर में अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा द्वारा लाल टिपारा गौशाला में जाकर गायों का सेवा पूजन किया गया रीवा अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी द्वारा गौ पूजन किया गया दिल्ली में मैथिली आकांक्षा संस्था के सदस्यों ने संगठन के आह्वान पर संरक्षक सदस्य मोहन दास शर्मा पार्षद जी के नेतृत्व में गांव पूजन किया 

इस मौके पर उनके साथ संगठन के और भी सदस्य मौजूद रहे। इंदौर में सक्रिय सदस्य केशव सिंह ने अपनी मित्र मंडली सहित गौ पूजन किया, इसके अलावा लेह लद्दाख पटना बिहार वृंदावन मथुरा दिल्ली रीवा सतना मुंबई श्योपुर बड़ौदा दतिया के अलावा अनेकों जगहों से संगठन के अध्यक्ष और संयोजको, संरक्षकों के द्वारा वृहद स्तर पर गौ पूजन किया गया साथी माता पिता पूजन की तस्वीरें भी सोशल साइट पर डाली गई। 

शिवपुरी जिले में सभी तहसीलों में गौ माता का पूजन किया गया। गोवर्धन थाना इकाई द्वारा गौ सेवा और पूजा की गई, वही शिवपुरी के करीब लगे हुए गांव अमरखोवा में आदिवासी बस्ती में लोगों ने गौ सेवा की शिवपुरी की सुप्रसिद्ध पवा गौशाला, बड़ौदी गौशाला, लुधावली गौशाला, बदरवास गौशाला में बृहद स्तर पर संगठन अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गौ पूजन किया, साथ ही घर-घर मातृ पितृ पूजन का आयोजन लोगों ने किया 

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि जानकी प्रकट उत्सव के अवसर पर गौ सेवा और माता पिता पूजन का जो कार्यक्रम हमारे द्वारा रखा गया उसमें हमारा उद्देश्य है कि हम भारतीय संस्कृति को पहचाने और हमारी युवा पीढ़ी जो पाश्चात्य सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है उसे दोबारा अपनी संस्कृति से परिचय कराएं जिससे वह आगे चलकर भारत देश का नाम रोशन करें।

No comments: