---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 14, 2022

बच्चों को दिया जा रहा 35 वर्षेां से क्रिकेट का प्रशिक्षण


क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने कराई जाएगी आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल स्पर्धा

शिवपुरी- क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार 35 वर्षों से वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा छोटे खां क्रिकेट एकादमी के माध्यम से स्थानीय पोलोग्राउण्ड मैदान में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। हालांकि बीते दो वर्षेां से कोरोना काल होने के कारण प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका लेकिन अब जब हालात सामान्य तो और अधिक ऊर्जा के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। यहां वरिष्ठ क्रिकेटर शमी खान, दीपक सोनी व संजय चौहान का मार्गदर्शन भी बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सीखने में मददगार साबित हो रहा है।

वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बीते 35 वर्षेां से बच्चों 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों को प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है ताकि यह बच्चे इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद बड़े होकर शिवपुरी अंचल का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन कर सके। यहां क्रिकेट प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि इन बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ इनकी प्रतिभाओं को निखारकर इन्हीं के साथ आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है ताकि वह प्रतिभागी जो बेहतर क्रिकेट खेलते है उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

इसके साथ ही सभी बच्चे एसपीएल स्पर्धा में भाग लेकर रंगीन डे्रसों के साथ लैदर बॉल के साथ खेला जाएगा। यहां प्रात: 5:30 बजे से सुबह 8 बजे तक बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाती है और यह प्रशिक्षण पूरे मई और जून माह में दिया जाएगा। यहां 50 से अधिक बच्चे इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है जिसमें बच्चों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां ने बताया कि यह प्रशिक्षण आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा।

No comments: