---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 14, 2022

गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में कोरोना वारियर्स पुलिस विभाग के सम्मान में तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप शुरू


शिवपुरी।
गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी में 13 मई से तीन दिवसीय कोरोना वारियर्स पुलिस विभाग के सम्मान में कर्मचारिओं के परिवार के छात्र छात्राओं को ऐडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप 15 मई तक चलेगा।

डायरेक्टर महिपाल अरोरा ने बताया कि जब पुलिस विभाग के कर्मचारी कोरोना जैसी समस्या में भी अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की हिफाजत की है इसलिए हमारे शहर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि ऐसे वारियर्स के परिवार के लिए कुछ नया करें। हमारा सौभाग्य है कि ऐडवेंचर के माध्यम से हम ऐसा नया प्रोग्राम शुरू किया है। इस मौके पर गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल की समस्त टीम गौरवांन्वित महसूस कर रही है। 

गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर महीपाल अरोरा ने बताया कि ऐडवेंचर स्पोर्ट्स जोन में कई एकटीविटी शामिल हैं बर्मा ब्रिज, जिगजेग ब्रिज, सुईंग वेलेसिंग ब्रिज, लेडर ब्रिज, बेलेसिंग टायर ब्रिज, वेंलेंस लेडर, वेंलेंस लेडर, वेंलेंस बर्मा ब्रिज, किलाईविंग नैट, होरिजंटल, वरठिकल, सिलेंटिंग नेट, जिपलाईन, वाल किलाईविंग, रैपलिंग, जिप साईकल, पारालल रोप, मंकी करौल, टाईरोलीन, इसटिपिंग नेट, कोऔरडीनेशन नेट,वोडी वेलेंस टायर वुड, टनल क्रोसिंग के साथ साथ आपदा से किस प्रकार से अपने परिवार एवं नागरिको कि देशी संसाधनों का उपयोग करके आपदा के दौरान जान बचाई जा सकती है।

पहले दिन 18वीं बटालियन से आए छात्र-छात्राओं ने किया इंजॉय
शहर के गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय चल रहा ऐडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप का आज पहला दिन था 18 वटालियन से आया छात्र छात्राओं का एक दल ने जम कर इंजॉय किया। जिप साईकिलिंग, वाल किलाईविंग में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एडवेंचर के माध्यम बच्चों के अंदर का डर खत्म किया। वहीं 45 फीट ऊंचे किलाईविंग टावर पर चढ़कर अपने डर पे काबू किया। इसके साथ साथ जिप साईकिल चलाते समय छात्र छात्राओं ने खूब मस्ती भी की और हर एक इकयूपमेंट के बारे में ऐडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर साविर खान एवं प्रमोद मांझी से बारीकी से जानकारी हासिल की।

No comments: