---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 19, 2022

जानकी सेना संगठन का 45 सदस्यीय दल ऋषिकेश के लिए 20 मई को होगा रवाना


पावन पुण्य नगरी ऋषिकेश में होगा 422वां सुन्दरकाण्ड पाठ 

शिवपुरी- जानकी सेना संगठन के द्वारा अपने 45 सदस्यीय दल के साथ शुक्रवार को पावन धाम ऋषिकेश के लिए स्थानीय सरकुर्लर रोड़ स्थित व्ही.आर. भवन से दो.12 बजे से रवाना होगा। यहां से दल रवाना होकर विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए प्रसिद्ध महामण्डलेश्वर श्रीदयारामदास जी महाराज के श्रीराम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम, ऋषिकेश पहुंचेंगें। जहां शनिवार 21 मई को संगठन का 422वां संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ऋषिकेश पावन नगरी में संगठन सदस्यों के द्वारा सपरिवार शामिल होकर किया जाएगा। 

जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत ने बताया कि राष्ट्रशांति महाअभियान के तहत संपूर्ण राष्ट्र भर में जानकी सेना संगठन का अलख जगाने के लिए संगठन के द्वारा प्रति शनिवार को दूर-दराज देश के कोने-कोने से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ संगठन सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें ना केवल भारत देश बल्कि विदेशों तक से संगठन सदसयों के द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है। इसी क्रम में अब संगठन के सदस्य आगामी 21 मई को पावन धाम ऋषिकेश में नियमित श्रृंखला के तहत 422वां संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा जिसमें 45 सदस्यीय दल 20 मई को व्ही.आर.भवन से दोप.12 बजे रवाना होकर 21 मई को ऋषिकेश पहुंचेंगे। 


No comments: