---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 5, 2022

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत लाड़ली बालिकाओं के माता पिता के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न


शिवपुरी।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सुंदरियाल  के तत्वाधान में महिला बाल बिकास विभाग , शक्ति शाली महिला संगठन एवम ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत ला?ली बालिकाओं के माता पिता के साथ संवाद प्रोग्राम बड़ोदी आगनवाड़ी के खुले परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में रवि गोयल द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव के तहत आज बडोदी आदिवासी बस्ती में संवाद कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के माता पिता ने कहा की लाडली लक्ष्मी योजना में हमारी बालिकाओं के जुडऩे से उनके शिक्षा अच्छे से हो पा रही है इसके साथ परिवार नियोजन को अपनाने में भी हम इस योजना की वजह से अपने परिवार को सीमित रख पाए। प्रोग्राम में सुपरवाइजर निवेदिता मिश्रा ने कहा की इस योजना की सबसे अच्छी बात एक तो बाल विवाह में रोक लगेगी दूसरा बालिकाओ की शिक्षा को बढ़ाने में काफी कारगर हुई है, इससे बालिकाओं ने अपनी पढ़ाई निरन्तर जारी रख पा रही है योजना में बालिकाओं को 6 बी कक्षा में आने पर उनको खाते में सरकार पढ़ाई के लिए पैसे ट्रांसफर करती है। 

संवाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी सेन ने विस्तार से समझाया गया और अवगत कराया गया कि घटनाओं को छिपायें नहीं अपितु खुलकर बतायें कानून में अपराध छिपाना भी अपराध है, और बताया गया कि कोई भी बात अपने माता-पिता से न छिपायें, दुनिया में ऐसा कोई सीक्रेट नहीं है जो हम अपने माता-पिता को न बता सकें, अत: सुरक्षित रहें, शिकायत का तरीका भी बताया गया। संवाद में  जिसमें बालिकाओं ने भी भागीदारी करते हुए अपनी समस्याओं को टीम से पूछा जिसका समुचित जबाब दिया गया। व्यक्तिगत स्वछता के तहत समस्त ला?ली बालिकाओं को मैत्री फिल्म के माध्यम से माहवारी प्रबंधन को समझाया गया। प्रोग्राम में रवि गोयल, करुणा शंकर, जितेंद्र पाटीदार, पूजा शर्मा, श्रध्दा जादौन, लव कुमार , सुपोषण सखी एवम लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के माता पिता एवम उनकी बहनों ने भाग लिया।

No comments: