शिवपुरी प्रवास पर आए क्षेत्रीय प्रमुख के सानिध्य में सेन्ट्रल बैंक की ग्राहक सेवा समिति की बैठक का आयोजनशिवपुरी-सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु सन 1911 से सदैव तत्पर है, सेन्ट्रल बैंक की ऋण और जमा योजनाएं अन्य बैंकों की तुलना में बड़ी ही आकर्षक उपलब्ध है और जिन्हें विशेषकर जनसामान्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है, अत: ग्राहकों से अनुरोध है कि बैंक की ऋण और जमा योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उक्त आह्वान किया सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अमरीक सिंह ने जो स्थानीय होटल पीएस में आयोजित सेन्ट्रल बैंक ग्रामह सेवास मिति की आवश्यक बैठक को विशेष रूप से शिवपुरी प्रवास के दौरान संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख अमरीक सिंह का स्वागत शाखा शिवपुरी के मुख्य प्रबंधक सुनील यादव के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताय गया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक शाखा सुनील यादव के साथ क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर के मुख्य प्रबंधक सुशील वर्मा, सन्नी कालरा और शाखा के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस बैठक में उपस्थित मुख्य प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय सुशील वर्मा एवं सन्नी कालरा ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक में उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए ऋण आवेदन के प्रसंस्करण में हम न्यूनतम अवधि लेते है और त्वरित गति से उसका निस्तारण करते हैं।
अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए मुख्य प्रबंधक, शाखा शिवपुरी सुनील यादव ने कहा कि शाखा के समस्त सम्मानित ग्राहकों से निवेदन है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार शाखा में आकर ऋण और जमा योजनाओं का लाभ उठाएं और साथ ही अपने परिवार के सदस्यों एवं परिचित ग्राहकों को भी सेन्ट्रल बैंक की शाखा से जोडऩे हेतु प्रोत्साहित करें, हम अपनी शाखा से पूर्ण ग्राहक संतुष्टि देने का वादा करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक के उपभोक्ता ग्राहक सेवा समिति के सदस्यगण शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment