शिवपुरी- शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। करेरा पुलिस को सूचना मिलते ही करेरा थाने की पुलिस ,एसडीओपी एवं शिवपुरी से एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि हमारे बेटे ने फांसी नहीं लगाई इसको मार कर टांगा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश परिहार पुत्र कमल सिंह परिहार उम्र 18 साल निवासी करैरा जिसकी सुबह एक पेड़ पर लास टंगी हुई मिली। आस-पड़ोस एवं परिजनों को जब पता पड़ा तो वह सब मौके पर पहुंच गए और वही पुलिस को भी बुला लिया गया जिसकी पहचान अखिलेश परिहार के रूप में की गई। दरअसल मृतक अखिलेश परिहार रात के समय एक बर्थडे कार्यक्रम मैं फोटो खींचने के लिए गया हुआ था। और फिर वह घर वापस नहीं लौटा सुबह उसकी लाश उसके घर के पास ही एक पेड़ पर टली हुई मिली। वहीं परिजनों के आरोपों के चलते पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपी जितेंद्र कुशवाह एवं चेतन साहू के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।
क्या कहना है-
प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की है बाकी पीएम करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
डॉ एच एस बरहादिया
एफएसएल अधिकारी शिवपुरी

No comments:
Post a Comment