शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आने वाली शहर के पॉश इलाके महावीर नगर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से नकदी सहित सोना-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। मामले को लेकर फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।जानकारी के अनुसार फरियादी मकान मालिक जतिन कपूर निवासी माधव चौक स्कूल के पीछे महावीर नगर ने बताया कि बीते रोज मेरी पत्नी मायके गई हुई थी और मैं किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। शाम को जब पत्नी मायके से वापस घर आई तो देखा कि घर के सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ है एवं पीछे का गेट का ताला टूटा है। चोर यहां से 15 हजार नकदी व सोने—चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस घटना के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

No comments:
Post a Comment