रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एण्ड स्टे्रस मैनेजमेंट पर किया गया सेमीनार का आयोजनशिवपुरी- वर्तमान के इस दौर में जिस प्रकार से जिंदगी चल रही है वह चल नहीं रही बल्कि भाग रही है, कोई अपना लक्ष्य ना करते हुए केवल पैसों के पीछे भाग रहा, लेकिन क्या इस पैसे से सुकून, शांति, तनाव मुक्त जीवन मिलेगा, जबाब है नहीं, क्योंकि तनाव और खुशी एक साथ नहीं हो सकती इसके लिए आवश्यक इस भागमभाग जिंदगी में अपनों का साथ, स्वयं के पेंशेंस और लोगों से प्यार यदि यह कुछ प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरूष समझ लें तो समझो आपका जीवन तनाव मुक्त और खुशियों से भरा हुआ जीवन होगा। तनाव और खुशियों से भरे इस जीवन को जीने की कला सिखा रही थी भोपाल से जिला मुख्यालय स्थित नक्षत्र मैरिज गार्डन में आई प्रसिद्ध साईकॉलिस्ट श्रीमती प्रिया सोनपार जो भारतीय रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आयोजित आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एवं स्टे्रस मैनेजमेंट सेमीनार के माध्यम से लोगों को जीवन जीने के अनेकों तरीकों को प्रमाणिक तथ्यों के साथ बता रही थी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आई श्रीमती प्रिया सोनपार व अन्य मौजूद अतिथियों के प्रति स्वागत भारतीय रेडक्रास सोसायटी के वॉईस प्रेसीडेंट आलोक एम.इंदौरिया के द्वारा दिया गया और कहा कि जीवन जीने के लिए लिए वर्तमान समय में घर-परिवार और समाज को सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है हम मानते है कि पैसा आवश्यक है लेकिन वह पैसा किस काम का जब आप किसी बात को लेकर इतने ग्रसित हो जाए कि स्टे्रस लेने लग जाए, इसलिए अपनों से खुलकर बात करें, कोविड ने हमें सिखा दिया है कि आज के समय में सभी लोग अपनी जड़ों से जुड़ी रहें, घर-परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार दें और मिलकर रहें यही जीवन जीने की सही कला है।
कार्यक्रम का सफल संचालन बड़े ही सरल शब्दों और अपने मोहक अंदाज में रेडक्रास सोसायटी के सचिव समीर गांधी के द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक लवलेश जैन चीनू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अतिथियों को स्मृतिस्वरूप एक-एक पौधा प्राकृतिक संरक्षण संरक्षा की दृष्टि से प्रदान किया गया।
समय की आवश्यकता है इस तरह के सेमीनार : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिन्होंने रेडक्रास सोसायटी के इस आयोजन को सराहा और आज के इस समय इस तरह के सेमीनार की उपयोगिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि वह ना-ना प्रकार के तनावों से घिरा हुआ है ऐसे में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आर्ट ऑफ हैप्पीनेस एण्ड स्ट्रेस मैनेजमेंट के माध्यम से इस तनाव को कम करने और इसके प्रयोग करने पर जो कला का सार श्रीमती प्रिया सोनपार ने दिया है उसे हरेक व्यक्ति को अपना चाहिए।
समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों की रही सेमीनार में उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, आईबी से आए सहदेव सिंह, एसडीएम गणेश जायसवाल, सीएमएचओ डॉ.पवन जैन, मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ अक्षय निगम, बाल कल्याण समिति सदस्य उमेश भारद्वाज, डॉ भगवत बंसल, डॉ सुशील वर्मा, डॉ एस के पुराणिक, डॉ एम.डी.गुप्ता, डॉ पी.के. खरे, नंदकिशोर राठी, इंजी. पवन जैन, भाजपा नेता भानु दुबे, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, थाना प्रभारी कोतवाली सुनील खेमरिया, सूबेदार आशीष पटेरिया, समाजसेवी राकेश शर्मा, गगन अरोरा, हनी हरियाणी, पंकज जैन, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी राजेन्द्र गुप्ता सेठ व कार्यक्रम संयोजक लवलेश जैन सहित गणमान्य महिला पुरुष नागरिक मौजूद रहे।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment