---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 9, 2022

जानकी सेना संगठन के द्वारा आज वृहद रूप में मनाया जाएगा मॉं जानकी प्राकट्योत्सव



संपूर्ण प्रदेश और देशभर में 2100 जगहों पर होगी गौसेवा और किया जाएगा माता-पिता का पूजन 

शिवपुरी। सेवाभावी अखिल भारतीय जानकी संगठन के द्वारा आज 10 मई को मांॅ जानकी का प्राकट्योत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ वृहद रूप में मनाया जाएगा। यहां जानकारी देते हुए जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि मॉं जानकी प्राकट्योत्सव के अवसर पर एक ओर जहां संपूर्ण जिला, संभाग, प्रदेश और देश भर में 2100 से अधिक स्थानों पर गौ सेवा का कार्य कर पूजन किया जाएगा तो वहीं वृहद स्तर पर माता-पिता पूजन दिवस भी जानकी प्राकट्यूोत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर वृहद तैयारियां भी की गई है। 

जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विक्रम सिंह रावत के अनुसार जानकी सेना संगठन अपने सबसे विशेष दिन जानकी प्राकट्योत्सव को यादगार बनाने के लिए वृहद स्तर पर गौ सेवा पूजा और मात पिता पूजन का आयोजन करने जा रही है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी मां जानकी जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर 10 मई को 2100 अलग-अलग जगहों से गौ पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही इसी दिवस पर मात पिता पूजन भी किया जाएगा। इस दिन जानकी सेना संगठन के आह्वान पर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता की सेवा कर इस दिन को खास बनाएं इस हेतु जानकी सेना संगठन की सोशल मीडिया टीम और अन्य प्रचार तंत्रों के माध्यम से  प्रचार भी किया जा रहा है।

10 मई को आयोजित होने वाले जानकी प्राकट्योत्सव के अवसर पर जानकी सेना संगठन सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपने घर पर ही गौ सेवा पूजन और माता-पिता की सेवा पूजा करने का आग्रह किया है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर में उन पुराने संस्कारों को पैदा करना है जो हमारे संस्कृति के आधार हैं और जो लगातार खत्म होते जा रहे हैं हमारा प्रयास है कि हम यदि पूरे मनोयोग और हृदय से लोगों को प्रेरित करेंगे तो हम अपनी मूल संस्कृति को प्राप्त कर सकते हैं जो हमारी प्रगति में सहायक होगी।

वृद्ध आश्रम में भोजन और गरीबों में नए कपड़ा का होगा वितरण

जानकी सेना संगठन द्वारा जानकी प्रकट उत्सव के अवसर पर जानकारी देते हुए महिला इकाई अध्यक्ष रंजना पचौरी ने बताया कि सुबह 10 बजे वृद्ध आश्रम पर बुजुर्गों की सेवा की जाएगी और संगठन की महिला इकाई की ओर से यहां पर वृद्धों को भोजन कराया जाएगा वहीं शाम 4 बजे शिवपुरी के करौंदी कॉलोनी में आदिवासी बच्चों को कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

No comments: