Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, July 4, 2022

स्कूली बच्चों को प्राकृतिक पर्यावरण संरण की दृष्टि से शिवपुरी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव का शुभारंभ


शिवपुरी-
स्कूली बच्चे भी प्रकृति से जुड़े और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए पौधरोपण के महत्व को समझें, इसे ध्यान में रखते हुए फतेहपुर स्थित शिवपुरी पब्लिक स्कूल परिसर में बच्चों के साथ वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय संचालक सहित प्राचार्य व स्टाफ एवं बच्चों ने मिलकर यहां विभिन्न प्रजापतियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण करने संदेश दिया।

जानकारी देते हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति गाला ने बताया कि प्रकृति में वृक्षों का सबसे बड़ा योगदान है। इस कथन को समझाते हुए शिवपुरी के जाने-माने स्कूल शिवपुरी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। वन महोत्सव के अवसर पर स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर एवं स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति गाला के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। साथ ही साथ स्कूल संचालक अशोक ठाकुर ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि हर वर्ष हम अपने विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करते हैं, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय संचालक अशोक ठाकुर ने केवल जुलाई महीने में ही 101 वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य बनाया है। 

रोचक बात तो यह है कि इस वन महोत्सव में विधार्थियों द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों के द्वारा प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने हाथों से स्लोगन व पेंटिंग्स बनाई और रोपे गए पौधों में योगदान देते हुए उन्हें संरक्षित करने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment