Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 2, 2022

जिला कांग्रेस के साथ मिलकर शहर कांग्रेस ने लगाई गांधी चौपाल



शिवपुरी-
महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र में जन-जागृति का अलख जगाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में 2 अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक गांधी चौपाल लगाए जाने का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस के तत्वाधान में शहर कांग्रेस के द्वारा महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर संयुक्त रूप से स्थानीय गांधी सेवाश्रम परिसर में कांग्रेसजनों के द्वारा मिलकर गांधी चौपाल लगाई गई। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से सर्वप्रथम महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को गांधी चौपाल के बारे में बताया गया और कहा कि समस्त कांग्रेसजनों को गांधी चौपाल लगाकर लोगों के बीच जन-जागृति लाना है और अधिक से अधिक लोगों को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर गांधी चौपाल लगाते हुए लोगों को जोडऩा है उन्हें गांधी विचारधारा को बताते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस का झण्डा बुलंद करना है इसलिए आवश्यक है कि गांधी चौपाल अभियान को सभी कांग्रेसजन अभियान के रूप में लेकर शहर व ग्राम में सफल बनाऐं। 

इस अवसर पर गांधी चौपाल के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व विधायक गणेश गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष शिवानी राठौर, विजय सिंह चौहान, आलोक शुक्ला, ओमप्रकाश शर्मा जॉली, हरीश खटीक, पार्षद कमल किशन शाक्य, पार्षद संजय गुप्ता पप्पू, ललित सेन, विजय बाथम, भोलू सिकरवार, साहब सिंह कुशवाह, डॉ.एच.पी.जैन, चन्द्रकांत शर्मा, आजाद खान, रघुवरदास गोयल, रामकुमार यादव, अर्जुन इकलोदिया, सुरेश कुशवाह, हबीब खान, राजकुमार शाक्य, सोनू सिकरवार, राजू कोली, महेन्द्र यादव, ओ.पी.पाण्डे, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, शांतनु सिंह, अशोक खन्ना सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशन में संपूर्ण जिले के विकासखण्डों में गांधी जयंती मनाते हुए गांधी चौपाल का आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment