Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 18, 2023

विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल फूंकने शिवपुरी प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह


लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा बहनों को रिझाने वाली है भाजपा सरकार, लेकिन अब नहीं चलेगा यह ट्रंप कार्ड

शिवपुरी- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी बिगुल फूंकने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आए और यहां स्थानीय रेल्वे कॉलोनी रोड़ स्थित कमला हैरीटेज परिसर पहुंचे जहां सर्वप्रथम बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों के द्वारा पूर्व सीएम दिग्विज सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और जोरदार कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री की आगवानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू, विधायक करैरा प्रागीलाल जाटव, जिला महामंत्री कांग्रेस नरेन्द्र जैन भोला, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, शहर कांगे्रस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे आदि के द्वारा की गई। 

इस दौरान यहां कार्यकर्ताओं में पूर्व सीएम में गर्मजोशी के साथ जोश भरा और प्रदेश की भाजपा सरकार को बिकाऊ सरकार बताकर जनता के बीच जाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के द्वारा मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि शिवपुरी की पांचों विधानसभा की सीटों पर कैसे विजय प्राप्त करें। कार्यकर्ताओं ने भी उनसे सुझाव लिए। दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। अंत में कमला हैरीटेज के संचालक नरेन्द्र जैन भोला के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

बहिनों का रिझाने खेला लाड़ली बहना योजना का ट्रंप कार्ड, लेकिन इस  बार नहीं चलेगा
लाडली बहना योजना को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की बहनों को रिझाने के लिए लाडली बहना योजना नाम का ट्रंप कार्ड खेला है लेकिन इस बार यह ट्रंप कार्ड नहीं चलेगा, भले ही भाजपा सरकार को चुनाव के पहले बहनों की याद आई हो, लेकिन यह झूठी सरकार के वादे हैं, जो कभी पूरे होते नहीं हैं। योजना के फॉर्म भरने के नियम इतने कठोर बनाए हैं, इसमें मुश्किल से पांच या दस फीसदी महिलाओं को फायदा हो पाएगा। सरकार एक हजार रुपए खाते में डालकर तीन हजार रुपए जेब से निकाल रही है। हर चीज महंगी हुई है।

आप पार्टी पर भी साधा निशाना
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं वर्ष 2012 से कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस और बीजेपी की टीम है। उनको वोट देना समझो बीजेपी को वोट देना। पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पांच से छह साल में भर्ती निकालकर साढ़े चार सौ करोड़ की फीस वसूल की है। इसके बाद एग्जाम रद्द कर देते हैं। नियुक्तियां होती नहीं हैं। कांग्रेस सरकार ने कभी बेरोजगारों से फीस नहीं वसूली। सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है।

No comments:

Post a Comment