Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, May 4, 2023

संघ के कार्यालय मंदिरों से कम नहीं : साध्वी ऋतंभरा दीदी


करैरा में हुआ संघ कार्यालय का भूमि पूजन

शिवपुरी-राजनैतिक दृष्टि से आज भारत का भाग्य उदय हुआ है राजनैतिक व्यवस्था ऐसे लोगों के हाथों में है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की  टक्साल से निकले हुए हैं। उनके हृदय में राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है ये लोग कुछ भी करेंगे वह कार्य राष्ट्रहित में ही होगा। उक्त उदगार राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत ऋतंभरा दीदी ने पिछोर तहसील के करैरा में संघ कार्यालय के भूमि पूजन के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वे संघ के कार्यालयों को मंदिरों से कम नहीं मानती। मंदिरों में प्रतिमाँ होती है और पुजारी होता है लेकिन यहां प्रतिमा भारतमाता की हृदय में होती है और पुजारी रूपी प्रचारक एक जगह नहीं रूकता और न यह सोचता है कि उसे भोजन कहां मिलेगा।कहां सोएगा वह अपने प्रेम के धांगे से खड़े किए हुए सामराज्य को ऊपर से आने वाली एक सूचना पर छोड़कर नागालैंण्ड चला जाता है। \

भूमि पूजन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक अशोक पाण्डेय, प्रांत कार्यवाह यशवंत इन्द्रापुरक, सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, प्रांत शरीरिक प्रमुख कृपाण, सह विभाग संघ चालक डॉ. गोविन्द सिंह, विद्या भारती के प्रांतीय सचिव शिरोमणी दुबे, विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव, विभाग प्रचारक पंकज शर्मा, जिला प्रचारक प्रशांत, सह विभाग कार्यवाह राजेश गोयल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक जशवंत जाटव, पूर्व विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्रबंधक पवन शर्मा, विभाग सेवा प्रमुख नीलेश तिवारी, राजकुमार पाठक, राय सिंह दण्डौतिया, उमेश भारद्वाज, जिला महामंत्री गगन खटीक, पीके विश्व विद्यालय के डायरेक्टर जेपी मिश्रा, राजीव जैन सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक व राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

कार्यालय निर्माण के लिए स्वयंसेवकों ने की दान देने की घोषणा
करैरा में नवनिर्मित कार्यालय निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवकों ने दान स्वरूप राशि की देने की घोषणा राष्ट्रीय संत ऋतंभरा दीदी के समक्ष दिल खोलकर की। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक स्वयंसेवकों ने 10 लाख से अधिक राशि की मंच से घोषणा की। विभाग सेवा प्रमुख नीलेश तिवारी ने अपनी ओर से संघ कार्यालय निर्माण के लिए एक लाख का चैक राष्ट्रीय संत ऋतंभरा दीदी के हाथों में भेंट किया।

No comments:

Post a Comment