Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, May 9, 2023

गांधी आश्रम पर नारी सम्मान योजना के शुभारम्भ में सैंकड़ों महिलाओं ने भरे फॉर्म



बरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने पत्रकार बार्ता में योजना के लाभ के बारे में दी जानकारी

शिवपुरी- महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने उनकी सुविधा के लिये अनेक योजनायें तैयार की हैं कांग्रेस के जिला महासचिब विजय चौकसे ने बताया कि शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में गांधी आश्रम पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा जॉली एवं जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा के मार्गदर्शन में सैकडों महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरकर अपना पंजीयन कराया, 

सबसे पहला पंजीयन फॉर्म खुद जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कल्पना सिनोरिया का भरा, इन बहन बेटियों को कमलनाथ के वचन पत्र को सौंपा गया कि सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश की जरूरतमन्द बहन बेटियों को 1500 रू महीना सम्मान निधि दिये जायेंगे और 500 रू में गैस सिलेन्डर दिया जायेगा, प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने छिन्दबाड़ा जिले के परासिया में इस नारी सम्मान योजना का भव्य शुभारम्भ किया, इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं के पंजीयन फॉर्म भरना आज से प्रारम्भ हो गये हैं। 

इसी क्रम में बरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने ग्रामीण जिला कार्यालय पर पत्रकार बार्ता को सम्बोधित किया जिसमें इस योजना से मिलने बाले लाभ के बारे में उन्होने जानकारी दी साथ में शहर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा,ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय चौहान,संगठन प्रभारी डॉ रश्मि पवार,करेरा विधायक प्रागीलाल जाटव,प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया तथा पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला,गणेश गौतम,लाखन सिंह बघेल एवं महिला पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

गांधी आश्रम पर बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बासित अली, राघबेन्द्र तोमर गुड्डू भैया, साहब सिंह कुशबाह, राजेंद्र गुर्जर, शिवानी राठौर, विलकिस जाफरी, उबेर आदिल, कमलकिशन पार्षद, कल्पना सिनोरिया, विनीता लखन, अमित सिंह राजावत, शांतनु कुशवाह, मोनू रजक, मोहसिन खान, राजीव पांडे, नवीन शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल,अनिल तोमर आदि ने भी सेबाये दी।

No comments:

Post a Comment