Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, June 14, 2023

चुनावों से पहले भाजपा को लगा झटका, प्रदेश कार्य. सदस्य बैजनाथ ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की ली सदस्यता


भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

शिवपुरी- अभी तो मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में समय है बाबजूद इसके अभी से भाजपा-कांग्रेस के प्रमुख दलों में आने-जाने का खेल शुरू हो गया है जिसमें भाजपा को बड़ा झटका उस समय लगा जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास माने जाने वाले भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्य सदस्य बैजनाथ सिंह यादव ने आनन फानन में भाजपा पार्टी को छोड़कर मप्र की राजधानी भोपाल पहुंचकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। यहां पूर्व सीएम व कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के समक्ष शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस तरह पूर्व कांगे्रस जिलाध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव की पुन: कांग्रेस पार्टी में घर वापिसी हुई है जिसे लेकर कांग्रेसियों में भी उत्साह का वातावरण देखने को मिला, यहां बैजनाथ सिंह यादव के साथ उनके अन्य सैकड़ों समर्थक भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।

काफिले के साथ भोपाल पहुंचे और पीसीसी कार्यालय में ली सदस्यता
कोलारस विधानसभा क्षेत्र में यादव समाज से एक बड़े नेता के रूप में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव का भाजपा में अपनी उपेक्षा को लेकर मन-मुटाव चल रहा था और वह विधानसभा चुनाव लडऩे का पूरी तरह से मन बना चुके थे, ऐसे में उन्हें जब लगा कि भाजपा में रहते हुए उन्हें टिकिट नहीं मिलने वाला तो वह पुन: अपनी घर वापिसी करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। बुधवार को श्री यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चार पहिया गाडिय़ों के काफिले को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए और भोपाल पहुंचकर पीसीसी कार्यालय में कांगे्रस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, अरुण यादव, अशोक यादव, लाखन यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा, इसलिए की घर वापसी : बैजनाथ सिंह यादव
भोपाल में हुए भाजपा छोड़कर कांगे्रस का दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के साथ बदरवास जनपद अध्यक्ष मीरा बाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री यादव ने अपनी पीड़ा भी उपस्थित कांग्रेसजनों के बीच बयां की और कहा कि मेरे पिता कट्टर कांग्रेसी थे, मैं भी कांग्रेसी था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुझे कुछ समय के लिए भाजपा में जाना पड़ा था। मुझे तीन वर्षों तक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा, आज मेरी घर वापसी हुई है। बता दें कि बैजनाथ सिंह यादव पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी पत्नी कमला जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। बैजनाथ सिंह यादव सिधियानिष्ठ थे, इसी के चलते बैजनाथ सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

No comments:

Post a Comment