Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, June 13, 2023

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिये सेवानिवृत्त कर्मचारी ने एक लाख रुपये का किया सहयोग



शिवपुरी-
श्रीराम जन्म भूमि का निर्माण होना यूं तो प्रत्येक भारतीय के लिये गौरव का विषय है। जिसमें सहयोग करने वाले भारतीयों की कमी नहीं है इसी तारतम्य में पुरानी शिवपुरी निवासी श्री विजय सिंह ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के लिये एक लाख रुपये की सहयोग राशि अयोध्या पहुंचकर प्रदान की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.पी.ई.वी से सेवा निवृत्त विजय सिंह यादव पुत्र महाराज सिंह यादव निवासी पुरानी शिवपुरी चित्रगुप्त मन्दिर के पास ने श्रीराम जन्म भूमितीर्थ क्षेत्र के निर्माण हेतु एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। उन्होंने यह धन राशि का चैक सपरिवार अयोध्या जाकर प्रदान किया है। श्री यादव का सपना था कि वह श्रीराम जन्म भूमि के निर्माण में सहयोग प्रदान करें, जो अब पूरा हो गया। श्री यादव इससे पूर्व भी शहर के ओम नम: शिवाय ट्रस्ट, भैरो बाबा मन्दिर पुरानी शिवपुरी, गोरखनाथ मन्दिर, राधारमण मन्दिर बडा बजार, जैसे कई मन्दिरों के परिसर में निर्माण कार्य कराया है। जिसमें उन्होंने कहीं भी अपना नाम दर्ज नहीं कराया है। 

श्री यादव ने कहा कि भविष्य में भी उनके द्वारा मन्दिरों के निर्माण के लिये सहयोग किया जाता रहेगा, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का चैक देने श्री यादव अपने परिजनों सहित अयोध्या पहुंचे। जिसमें उनके पुत्र प्रेमसिंह यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, परमाल सिंह यादव के साथ परिजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विजय सिंह यादव के द्वारा किये गये पुनीत कार्य के लिये शहर के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाये दी है।

No comments:

Post a Comment