Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, December 20, 2023

सामाजिक संगठन और उद्देश्यों को लेकर वैश्य महासम्मेलन ने बनाया वर्ष 2024 का कैलेण्डर



वैश्य महासम्मेलन के बहुरंगी कैलेंडर का पदाधिकारियों ने किया विमोचन

शिवपुरी- वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के नए वर्ष 2024 के बहुरंगीय कैलेंडर तैयार किया गया है जिसमें संगठन की गतिविधियां, संपर्क सूत्र, उद्देश्य आदि बताए गए है। इन सभी सुविधाओं से ओतप्रोत इस बहुरंगीय कैलेण्डर का विमोचन कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से भरत अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, देवेंद्र जैन खतौरा सम्भागीय अध्यक्ष, अजीत जैन सिंघई जिलाध्यक्ष शिवपुरी, दुर्गेश गुप्ता युवा इकाई सम्भाग प्रभारी, श्रीमती ज्योति गुप्ता महिला इकाई सम्भागीय अध्यक्ष, रंजीत गुप्ता सम्भागीय मीडिया प्रभारी, श्रीमती रेखा अग्रवाल महिला इकाई जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कमलेश बंसल जिला महामंत्री, हिमान्शु अग्रवाल जिला महामंत्री, रमन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती बबीता अग्रवाल महिला ईकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती तरुणा गुप्ता महिला इकाई मीडिया प्रभारी, संतोष जैन उपाध्यक्ष, मनोज जैन कन्वेसर्स  कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता, देवेंद्र गोयल, भीकमचंद जैन,  मुकेश जैन पत्रकार, प्रमोद जैन, सतीश पंचरत्न आदि वैश्य बन्धु की उपस्थिति में नूतन वर्ष 2024 के आकर्षक कलेंडर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एवं सम्भागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतोरा ने बताया कि वैश्यों के राजनैतिक प्रतिनिधित्व के रूप में मध्यप्रदेश में इस बार 22 वैश्य विधायक चुनकर आये है, शिवपुरी विधानसभा से विजयी विधायक देवेंद्र जैन पत्ते वाले एवं सभी वैश्य विधायकों को बधाईया एव शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही संगठन के उद्देश्य अनुसार इस वर्ष सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ जिला व तहसील मुख्यालयों पर कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम रखा गया है। 

जिसके चलते शिवपुरी जिले में भी सम्भागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा एवं जिला पदाधिकारियो द्वारा जिला मुख्यालयों एवं जिले की पोहरी, बैराढ़, करैरा, नरवर, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, बदरवास तहसील मुख्यालयों पर कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम किया गया है। प्रदेश भर में एक लाख से अधिक बहुरंगी कैलेंडर वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्यों को नि:शुल्क वितरित किये जाते है। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई द्वारा किया गया। कैलेण्डर विमोचन के बाद यह सभी वैश्य बन्धुजनों को वितरित किए जाऐंंगें।

No comments:

Post a Comment