Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 22, 2024

कांग्रेस छोड़ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र गोटू ने सिंधिया के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता



शिवपुरी-
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जितेन्द्र जैन गोटू ने पुन: अपनी घर वापिसी करते हुए भाजपा ज्वाईन की है। जिला मुख्यालय शिवपुरी पर माधवचौक चौराहे पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस छोड़कर जितेन्द्र जैन गोटू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत  जितेन्द्र जैन गोटू के बड़े भाई देवेन्द्र जैन भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे और चुनाव के समय ही वह पर्दे के पीछे से देवेन्द्र जैन के लिए कार्य करते रहे हालांकि देवेन्द्र जैन के विजयी होने के बाद विधायक बनने के बाद भी जितेन्द्र जैन गोटू भाजपा में शामिल नहीं हुए और वह लगातार भाजपा के लिए कार्य करते रहे। हालांकि भाई के विधायक बनने के साथ ही यह संभावना थी कि जितेन्द्र जैन गोटू जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगें और आखिरकार वह केन्द्रीय मंत्री के समक्ष ही भाजपा में शामिल हुए जहां उन्हें भाजपा की पट्टिका पहनाकर घर वापसी की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, विधायक देवेन्द्र जैन, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment