Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, February 20, 2024

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता : आज पहला सेमीफायनल मैच डब्ल्यू.आर.डी. और सी.आर.पी.एफ. के मध्य


डब्ल्यू.आर.डी.(जल संसाधन) ने कलेक्ट्रेट को हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया

शिवपुरी- म.प्र. लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा षिवपुरी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर षिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के छठवां दिन आज तीसरा क्वार्टर फायनल मैच खेला गया। कलेक्ट्रेट विभाग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया गया। जिसमें डब्ल्यू.आर.डी. ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में 199 रन बनाये। डब्ल्यू.आर.डी. विभाग की ओर से जितेन्द्र यादव न 105, एजाज अहमद 21, हेमराज यादव 24, अमित ओझा ने 25 रनों का योगदान दिया। कलेक्ट्रेट की ओर से अरूण फरेले ने 4, आसिफ  ने 1 विकेट लिया। डब्ल्यू.आर.डी. विभाग के 200 रनों का पीछा करने उतरी कलेक्ट्रेट की टीम की ओर आसिफ ने 22, रमीज खान ने 22 जितेन्द्र शर्मा ने 23, चिराग ने 22 रन, योगेष 13, अरूण फरेले ने 14 रनों की बदौलत 141 रन ही बना सकी। डब्ल्यू.आर.डी. की ओर हेमराज ने 3, जितेन्द्र यादव ने 2, वरूण, अमित झा, विकास तिवारी ने 1-1 विकेट लिया।  इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार जितेन्द्र यादव को 105 रन एवं 02 विकेट लेने पर योगेन्द्र ठाकुर, एस.डी.ओ. जल संसाधन, पंजाब सिंह यादव, एस.डी.ओ. जल संसाधन, लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष, हिम्मत सिंह सोनवार, गिरीष मिश्रा मामा, बलवंत सिंह परिहार के द्वारा दिया गया। आज के मैच के एम्पायर सुजीत करोसिया, कमल सिंह बाथम तथा स्कोर्रर अमित गुप्ता ने की।
इस अवसर पर डॉ.के.के खरे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, म.प्र लिपिक वर्ग के शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोनवार एंव संघ के संरक्षक वरिष्ठ क्रिकेटर गिरीष मिश्रा (मामा) एवं सहयोगी बलवंत सिंह परिहार एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या मौजूद रहें। आज का चौथा क्वार्टर फायनल मैच प्रात: 8.00 बजे से पुलिस विभाग और जिला कोषालय के बीच तथा पहला सेमीफायनल मैच डब्ल्यू. आर.डी. और सी.आर.पी.एफ. के मध्य खेला जायेगा। मैच का संचालन व कामेंट्री गिरीश मिश्रा मामा ने की।

No comments:

Post a Comment