इनरव्हील क्लब संस्था ने शिक्षक दिवस मनाते हुए उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मानशिवपुरी-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान के लिए इनर व्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी सूची में दून जूनियर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सीमा अरोड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्हें बेस्ट एजुकेटर के सम्मान से नवाजा गया है। इसी वर्ष शुरू हुए दून जूनियर स्कूल ने अपने प्रथम वर्ष में ही बेहतरीन संचालन, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और विशिष्ट गतिविधियों के बल पर शिवपुरी शहर में एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस अल्प समय में मिली बड़ी उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या सीमा अरोड़ा के कुशल नेतृत्व को जाता है। अपनी इस उपलब्धि पर श्रीमती सीमा अरोड़ा ने कहा, यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि दून स्कूल के संचालक मंडल और मेरे समस्त समर्पित स्टाफ के निरंतर सहयोग का परिणाम है। मैं आप सभी के मार्गदर्शन और साथ के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। इस अवसर पर शिवपुरी जिले के वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षाविदों और अभिभावकों ने प्राचार्या सीमा अरोड़ा को ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।
इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल
इनर व्हील क्लब हमेशा से ही समाज हित के कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने में अग्रणी रहा है। हर वर्ष शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर क्लब न केवल उनका मान बढ़ाता है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी सुदृढ़ करता है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment