Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, March 6, 2024

प्रधानमंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद


जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मानस भवन में हुआ

शिवपुरी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभर की समूह की दीदियां जुड़ी। यहां शिवपुरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हुआ और बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्व सहायता समूह की बहनों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सुना।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना एक विकसित भारत की है और देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओ के लिए उज्ज्वला योजना आई जिससे आज सभी को गैस चूल्हा मिलने लगा और धुएं से मुक्ति मिली। कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, एसआरएलएम जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव सहित ब?ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।                   

No comments:

Post a Comment