Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, April 15, 2024

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने मनाई संविधान निर्माता संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर जयंती


शिवपुरी-
भारतीय संविधान की रचना करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पावन जयंती का आयोजन समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्थानीय वार्ड क्रमांक 16 लुधावली शिव मंदिर परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र समाधिया व सचिव पुनीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को उनके अधिकारों के प्रति मौलिक कर्तव्य का ज्ञान हो, इसे लेकर ही संविधान का निर्माण बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर की पूर्ण स्मरण के रूप में उनकी जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्थानीय वार्ड क्रमांक 16 बदौड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई उत्तर पश्चात उनके द्वारा रचे गए संविधान को लेकर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्ष प्रगीत खेमरिया, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी संस्था के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के पश्चात आभार प्रदर्शन संस्था सचिव पुनीत जैन के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment