शिवपुरी- त्यागमूर्ति, कुशल रणनीतिकार, महान अर्थशास्त्री, महान चिकित्सक, महानगुरु, महान नीतिकार, सिकंदर के आक्रमण को देखकर, अपमानित करने वाले, कामी , अत्याचारी, दुराचारी सम्राट धनानंद को समूल उखाड़ कर फेंकने वाले, अखंड भारत की अवधारणा लेकर, नूरापुत्र चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले, महान आचार्य चाणक्य का जन्मदिन ब्राह्मण दिवस के रूप में चिंताहरण मंदिर के धर्माचार्य श्याम सुंदर महाराज के सानिध्य में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य की पूजा अर्चना वरिष्ठ समाज सेवी पंडित हरीबल्लव शर्मा एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज का युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्हें सही संस्कार एवं सही दिशा प्रदान करने का दायित्व हर माता-पिता और गुरु का है। आचार्य चाणक्य ने दिन रात एक करके एक बालक को अखंड भारत का परम तेजस्वी, परम प्रतापी, न्यायप्रिय सम्राट बना दिया था। आज हम जिस अखंड भारत की कल्पना करते हैं वह महान आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता की तरह ही आज भी निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने अतीत को कभी भूला नहीं चाहिए। इस अवसर पर सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल ने ब्राह्मणों की एकता पर प्रबल दिया, साथ ही उपाध्यक्ष हरिवंश त्रिवेदी, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित ने अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्र बंधु और नारी शक्ति, बालक, बालिकाएं उपस्थित रहे। संचालन रामसेवक गौड़ ने किया व आभार उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी ने किया।
No comments:
Post a Comment