1100 पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ, मां जानकी हॉस्पिटल भवन निर्माण में 51 हजार रुपए की सहयोग राशि दीशिवपुरी- प्रति शनिवार को आयोजित होने वाले विश्व शांति हेतु संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में विश्व शांति हेतु 634 वा भव्य विशाल सामूहिक सुंदरकांड आयोजन संगठन के कराहल इकाई अध्यक्ष दीप सिंह राजावत के यहां उनके निज निवास कराहल में भव्यता और विशालता के साथ सफल संपन्न हुआ।
जानकारी देते हुए अभा जानकी सेना संगठन महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा)ने बताया कि मॉं जानकी की कृपा से विश्व शांति का अलख जगाने का कार्य अभा जानकी सेना संगठन के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत की मौजूदगी में गत दिवस 634वां संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन वन संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कराहल जिला श्योपुर में आयोजित किया गया। इस आयोजन को लेकर प्रात: शिवपुरी से विश्व शांति सुंदरकांड यात्रा कराहल पहुंची, जहां इकाई सदस्यों ने यात्री सदस्यों का आतिशी स्वागत किया और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कराहल इकाई अध्यक्ष और सदस्यों ने मां जानकी हॉस्पिटल के भवन निर्माण में 51 हजार रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की। इसी के साथ साथ वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कराहल इकाई द्वारा 1100 पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है। इस पौधारोपण अभियान का आम का पौधा रोप कर शुभारंभ किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव बॉबी राजा और पदाधिकारियों द्वारा इकाई द्वारा ग्यारह सौ पौधों का रोपण कराहल क्षेत्र में वन संरक्षण के तहत किया गया, जिन्हें कराहल नगर में रोपा और इनकी नियमित देखरेख कराहल इकाई के द्वारा की जाएगी।
No comments:
Post a Comment