केन्द्रीय मंत्री ने विभिन्न बाढग़्रस्त क्षेत्रों का जायजा, सौंपी लाखों की सहायता राशि, राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कीशिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के 4 दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आज शुक्रवार को कोलारस के विभिन्न बाढग़्रस्त क्षेत्रों में पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अन्य जनप्रतिनिधि हरवीर रघुवंशी, राजू बाथम, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के आपदा प्रभावित संगेश्वर, लगदा, लालपुर और बाँसखेड़ा गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने आपदा में हुए नुकसान की आर्थिक सहायता राशि भी प्रभावित परिवारों को वितरित की। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि मैं, संकट के समय में हमेशा आपके साथ खड़ा रहूँगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लालपुर गांव में जाकर बाढ़ दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला दुर्गेश दांगी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह सरकार हर समय, हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के संवेदनशीलता के कारण ही हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुँच पाई है। सरकार ने जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है, जिससे हर जरूरतमंद तक मदद शीघ्रता से पहुँची है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बाढ़ के नायक गिरिराज को एक नया ट्रैक्टर भेंट कर किया सम्मान
युवा गिरिराज ने बाढ़ राहत कार्यों में अद्वितीय साहस दिखाकर अपनी जान की परवाह किए बिना कई ग्रामीणों की जान बचाई
शिवपुरी। कोलारस विकासखंड के ग्राम लिलवारा में उस समय भावनाओं का गहरा माहौल बन गया, जब केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ राहत कार्यों में अद्वितीय साहस दिखाने वाले युवा गिरिराज प्रजापति को एक नया ट्रैक्टर भेंट कर सम्मानित किया। हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान गिरिराज ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई ग्रामीणों की जान बचाई और राहत कार्यों में लगातार सक्रिय रहे। संकट की घड़ी में उनके इस साहसिक योगदान को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्वयं उनके गाँव पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया। श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं पर न केवल गाँव बल्कि पूरा देश गर्व करता है। बाढ़ जैसी आपदा में उन्होंने नायक बनकर समाज की सेवा की है। उनका साहस और सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणा है। यह ट्रैक्टर उनके जीवन में नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करे। जुग-जुग जियो गिरिराज। गाँव के लोग इस सम्मान समारोह के साक्षी बने और तालियों की गडग़ड़ाहट से गगन गुंजायमान हो उठा। ग्रामीणों का कहना था कि गिरिराज ने अपने साहस और सेवा भावना से पूरे क्षेत्र को गर्वित किया है।

No comments:
Post a Comment