---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 6, 2025

ग्राम पंचायत सतनबाड़ाखुर्द में घटिया सामग्री के किया गया स्कूल भवन का निर्माण, जिला पंचायत सीईओ को एड. विजय तिवारी ने की शिकायत


बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. विजय तिवारी ने मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर की मांग

शिवपुरी- शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता व जन लोकोपयोगी मामलों को लेकर लगातार माननीय न्यायालय के माध्यम से न्याय प्रदान करने के लिए कार्यरत रहने वाले बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. विजय तिवारी के द्वारा जनपद पंचायत शिवपुरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सतनबाड़ा खुर्द के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में प्रयुक्त घटिया सामग्री को लेकर जिला पंचायत सीईओ को पत्र व्यवहार की मामले की जांच करते हुए दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।

जिला पंचायत सीईओ को शिकायत दर्ज कराते हुए एड. विजय तिवारी ने बताया कि बीते तीन वर्षाे से ग्राम पंचायत सतनबाड़ाखुर्द में शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया जार हा है जो कि अब तक पूर्ण नहीं हुआ और जो निर्माण हुआ है उसमें भी घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया जिससे विद्यालय की एक निर्माणाधीन दीवार भी गिर गई। वर्तमान में उक्त प्राथमिक विद्यालय की कक्षाऐं पप्पू उर्फ महेश आदिवासी के मामोनी स्थित प्रधानमंत्री आवास में लगाई जा रही है। उक्त विद्यालय में लगभग 54 छात्र अध्ययनरत है सभी अनुसूचित जनजाति के छात्र है। 

मप्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जनजाति के छात्रों को अध्ययन हेतु व्यापक धनराशि पंचायतों को दी जाती है किन्तु पंचायतों द्वारा घटिया निर्माण कार्य कर नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सतनबाड़ाखुर्द द्वारा उक्त विद्यालय के भवन निर्माण में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है, उक्त भ्रष्टाचार के कारण भविष्य में कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित होकर छात्रों के जीवन के साथ गंभीर घटना हो सकती है। शिकायत दर्ज कराते हुए जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत सतनबाड़ाखुर्द द्वारा आदिवासी बस्ती मामौनी में निर्माण कराए जा रहे प्राथमिक विद्यालय भवन की समुचित जांच करवाई जाकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जावे।

No comments: