महालक्ष्मी पर्व पर 14 सितंबर को रानीपुरा में होगा विराट दंगल का आयोजनशिवपुरी-कुश्ती को अपने जीवन में आदर्श मानकर कुश्ती के पहलवानो को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं केा निखारने का कार्य श्रीराम अखाड़ा रानीपुरा सागर के संचालक दुलारे उस्ताद के द्वारा प्रतिवर्ष महालक्ष्मी पर्व के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यह भव्य दंगल आगामी 14 सितम्बर को आयोजित होगा जिसमें प्रदेश और देश भर के पहलवान शामिल होंगें।
जानकारी देते हुए ग्वाल समाज सकल (पंच) अध्यक्ष राजू ग्वाल ने बताया कि सागर जिले में श्रीराम अखाड़ा रानीपुरा द्वारा आयोजित प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 48 वां विराट दंगल का आयोजन किया जा रहा है जो 14 सितंबर 25 को झांसी नेशनल हाईवे फोरलेन रानीपुरा स्थित यादव ढ़ावा के सामने अखाड़ा परिसर में आयोजित होगा, जिसका समय दोपहर 1 बजे शुरूआत होगी, इस दंगल में श्रीराम अखाड़ा रानीपुरा आयोजन समिति की ओर से संचालक व आयोजक दुलारे उस्ताद ने बताया कि इस दंगल प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रदेश और देश भर के पहलवान शिरकत करेंगे, साथ ही पहलवान बेटियों की कुश्ती इस आयोजन में आकर्षण का केंद्र होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर की पहलवान बेटियां कुश्ती के दांव-पेंच लगाएगी, साथ ही इस दंगल प्रतियोगिता में बबीना, मथुरा, बनारस, झांसी, ललितपुर, गुना, अशोकनगर, मुंगावली,कुरवाई, मंडीबामोरा,बीना,खुरई,दमोह,रहली , शाहगढ़, गढ़ाकोटा के सागर जिले के पुरुष पहलवान भी अपनी पहलवानी साहस का प्रदर्शन करेंगे।
इस दंगल आयोजन समिति की ओर से मनीष यादव ने सभी खलीफा, उस्तादों, सहित वरिष्ठ पहलवानों से अनुरोध किया है कि अपने अखाड़ों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों के पहलवानों के इस दंगल में शामिल करावे, ऐसे दंगल आयोजन से हमारे पहलवानों को दंगलों में प्रदर्शन से खिलाडिय़ों की कला निखरती है और अपने कुश्ती प्रदर्शन में भी सुधार होता है, जिससे यह आगे की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं सभी कुश्ती प्रेमियों और दर्शकों से अनुरोध किया है कि दंगल में उपस्थित होकर पहलवान खिलाडयि़ों का उत्साहवर्धन करें।


No comments:
Post a Comment