---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, September 7, 2025

शहर की पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी में अलमारी तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों का माल चोरी


पुलिस की गश्त व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की शुरू

शिवपुरी- पुलिस थना कोतवाली से करीब एक किमी दूर स्थित शहर की पॉश कॉलोनी बाल न्यायालय के पास व्हीआईपी रोड़ पर गांधी कॉलोनी में बीती रात्रि को अलमारी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने प्रवेश कर लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही फरियादी के द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत कराई गई जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शहर की व्हीआईपी रोड़ बाल न्यायालय के समीप निवास करने वाले दिव्यांश सिंह भदौरिया के घर में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया। चूंकि बीती रात्रि को अनंत चर्तुदशी के अवसर पर श्रीगणेश महोत्सव के मुख्य समारोह में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी और शहर के अधिकांश लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे ऐसे में पुलिस व्यवस्था बजाए गश्त के इस आयोजन में शामिल रही और दूसरी ओर अज्ञात चोरों ने गांधी कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां दिव्यांश सिंह भदौरिया के घर में अलमारी तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया और सोना-चांदी, नगदी सहित करीब 2 लाख रूपये एवं घर में रखे इलेक्ट्रिॉनिक आयटम एवं घर की अन्य चीजें भी अज्ञात चोर समेट ले गए। हालांकि इस चोरी के मामले में यह भी सामने आया है कि चोरों ने दही लेकर घर के पीछे गली में कुछ टोटका भी किया और दो कटोरी दही भरकर पीछे गली में रखकर गए है। ऐसे में यहां एक टोटका भी नजर आया है।

इस घटना को लेकर फरियादी दिव्यांश भदौरिया के द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना के संदर्भ में पड़ताल करते हुए विवेचना शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वह शीघ्र ही इस चोरी का खुलासा करेंगें और चोरी गया माल सहित चोर पकड़ लिए जाऐंगें। वहीं चोरी की एक अन्य घटना थाना फिजीकल क्षेत्र में गुलाबशाह दरगाह के समीप वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह तोमर के भांजे नीरू तोमर निवास करते है उनके यहां भी अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

No comments: