---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 27, 2025

जीएसटी के नाम पर किसी उपभोक्ता को प्रताडि़त नहीं होने देंगे : प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन


कैट इकाई शिवपुरी ने जीएसटी का तब बदलाव और सरलीकरण पर आयोजित की परिचर्चा

शिवपुरी-कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जिला शिवपुरी इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरों को कम किया है। इसको लेकर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में जीएसटी के बदलाव और सरलीकरण पर परिचर्चा  स्थानीय कमला हैरीटेज होटल में आयोजित की गई।

यहां उद्योगपति एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैट म.प्र. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी  पवन जैन ने कहा कि हम भारत सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने दीपावली गिफफ्ट के रूप में जीएसटी की दरों को केवल 18 एवं 5 प्रतिशत कर दिया है और अब जो चीजें पहले 12 प्रतिशत में थीं अब 5 प्रतिशत में रह गई हैं। केवल अत्याधुनिक सुविधाओं की वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। श्री जैन ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल का स्पष्ट निर्देश है कि हम जीएसटी के नाम पर किसी व्यापारी या उद्योगपति को प्रताडि़त नहीं होने देंगे। व्यापारी सरलीकरण से व्यापार करे और शिवपुरी के विकास में सहभागी करें। स्वदेशी उत्पादों को अपनी दुकानों में बेचे और उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पाद अपने के लिए प्रेरित करें स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करें और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य में अपना योगदान दें  कार्यक्रम में कैट के अध्यक्ष गंगाधर गोयल, महासचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष पारस जैन, कैट कोलारस अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष गोपेंद्र जैन, रविंद्र गोयल, गिरीश जैन, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र जैन भोला एवं शिवपुरी के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया। अंत में आभार प्रदर्शन महासचिव सौरभ सांखला के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: